अजमेर में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

जयपुर: एक पाकिस्तानी महिला को अजमेर में कथित तौर पर वीजा मानदंडों का उल्लंघन पर गिरफ्तार कर लिया गया। ज़ुबैदा सदा उम्र 50 साल लगभग 10 दिन पहले एक महीने के वीजा पर भारत पहुंची थीं।

उनका वीजा केवल बुलंदशहर (यूपी) के लिए था। वह अपने रिश्तेदारों के साथ दरगाह हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की ज़ियारत के लिए गई थीं हालांकि उनके पास अजमेर वीजा नहीं था। सीआईडी ​​के मुताबिक इसी लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को राज्य सरकार के माध्यम से यात्रा की सूचना दे दी थी।