‘अजय बिसारिया’ को पाकिस्तान में भारत का नया उच्चायुक्त किया गया नियुक्त

नई दिल्ली। अजय बिसारिया को पाकिस्तान में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। अजय बिसारिया गौतम बंबावले की जगह लिए हैं।गौतम बंबावले को पिछले महीने चीन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

गौतम बंबावले चीन मामलों के विशेषज्ञ तौर पर जाने जाते हैं। अजय बिसारिया पौलेंड में भारतीय उच्चायुक्त के पद पर तैनात थे। 1987 बैच के आईएफएस अजय बिसरिया 1999 से 2004 के बीच प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव रहे हैं।

बिसरिया मॉस्को में 1988-1991 के बीच भारतीय दूतावास में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। बिसरिया को पाकिस्तान की भौगौलिक और अन्य चीजों की गहरी समझ है।