बॉलीवुड की जानीमानी अदाकारा रिया सेन के घर आग लग गई| इस वाक़िये के दौरान घर पर रिया अपनी मां मुनमुन सेन और वालिद के साथ घर पर ही मौजूद थे| उनका घर मुंबई के अंधेरी में वाक़्य है| रिया के घर आग लगने की खबर देर रात मिली| वहीं पूरा ख़ानदान बिल्डिंग के नीचे आ गया था|
आग लगने के कुछ ही देर बाद फायर महिकमा की गाडि़यां वहां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया| लेकिन रिया का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया| वहीं दमकल(फायर) अहलकारों का कहना है कि घर में मौजूद सभी इलेक्ट्रानिक समान और फर्नीचर पूरी तरह खाक हो गये|
वहीं खबरों के मुताबिक आग लगने की वजह ए.सी में शॉट सार्किट होना बताया जा रहा है| ए.सी में धमाका होने की वजह से घर में फ़ौरी आग लग गई और पूरे घर में फैल गई|
रिया ने साल 1991 में फिल्म ‘विषकन्या’ में एक चाइल्ड स्टार के तौर पर काम किया था| उन्हें पहली तिजारती कामयाबी फिल्म ‘स्टाइल’ से मिली| उनकी नानी सुचित्रा सेन भी एक जानीमानी अदाकारा थी| वहीं रिया की मां मुनमनु सेन और बहन राइमा सेन भी अदाकारा रही हैं|