अदालत अहाते में कैदी की कत्ल

बक्सर सिविल अदालत अहाते में जुमेरात की सुबह मुजरिमों ने एक कैदी की गोली मार कर कत्ल कर दी। हमले में एक दीगर कैदी गोली लगने से जख्मी हो गया। दोनों 14 फरवरी को हुए शहर में हुए तिहरे कत्ल कांड के मुजरिम थे। उन्हें सीजेएम के अदालत में पेशी के बाद पुलिस हिरासत में अदालत हाजत लाया जा रहा था, तभी मुजरिमों ने उन पर गोलीबारी की। वाकिया को अंजाम देकर मुजरिम हवाई फायर करते हुए बाइक से फरार हो गये।