अनुष्का शर्मा को बड़ी उपलब्धि, मैडम तुसाद म्युजियम में लगेगा अनोखा पुतला!

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ही सितारे ऐसे हैं जो मैडम तुसाद में अपने लिए जगह बना पाते हैं। अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार हो चुका है। दरअसल कुछ वक्त पहले ही उन्होंने ’30 अंडर 30 एशिया 2018′ की सूची में शामिल हुई थीं।

अब उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बता दें कि मैडम तुसाद के म्यूजियम में न सिर्फ उनका पुतला रखा जाएगा, बल्कि इसके साथ खास फीचर भी देखने को मिलेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि अनुष्का का यहां एक ऐसा स्टेच्यू लगाया जाएगा, जो बोलने वाला होगा।

https://www.instagram.com/p/BlFRIacAGcy/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=1mbebe4q7mrle

बता दें कि सिंगापुर में स्थित मैडम तुसाद के म्यूजियम में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब किसी हस्ती का बोलने वाला वैक्स स्टेच्यू लगाया जा रहा है। इसके साथ ही अनुष्का पहली ऐसी बॉलीवुड अदाकारा भी बन गई हैं जिनका खास फीचर्स के साथ वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद में लगाया जा रहा है।