अफजल गुरू की कब्र पर आखिरी रस्म निभाने की इज़ाज़त

नई दिल्ली, 13 फरवरी: पार्लियामेंट पर हमले के गुनाहगार अफजल गुरु के घर वालों को उसकी कब्र पर आखिरी रस्म निभाने की इज़ाज़त मिल गई है। हुकूमत ने तिहाड़ जेल में घर वालो को अफजल की कब्र पर फातिहा पढ़ने की इजाजत दे दी है।

होम सेक्रेटरी आरके सिंह ने मंगल के दिन कहा कि अगर अफजल गुऱू के घर वाले तिहाड़ जेल में आकर उसकी कब्र पर फातिहा या दुआ करते हैं तो हमें इस पर कोई ऐतराज़ नहीं है। उन्होंने कहा कि अफजल का जो भी सामान है, उसे भी इसके घर वालों को सौंप दिया जाएगा।

अफजल की कब्र पर जाने के लिए उसके घर वालों को दिल्ली तक हवाई खिदमात दस्तयाब कराने की पेशकश के मुताल्लिक खबरों पर अफजल के रिश्तेदार यासीन ने कहा कि अगर ऐसे हालात आते हैं तो हम खुद दिल्ली चले जाएंगे। हमें हुकूमत की हमदर्दी की जरूरत नहीं है। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि अफजल की लाश हमें लौटा दिया जाए।

गौरतलब है कि हफ्ते को अफजल गुरु को बेहद खुफिया तरीके से दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी। अफजल को तिहाड़ जेल में ही दफना दिया गया था। घर वालो ने हुकूमत से मांग की थी कि उन्हें अफजल की कब्र पर आखिरी रस्म निभाने की इजाजत दी जाए। इसके बाद हुकूमत ने घर वालो को अफजल की कब्र पर आखिरी रसूमात निभाने की इज़ाज़त दे दी।