अंगोला के सदर की बड़ी बेटी अफ्रीका की पहली अरबपति खातून बन गई हैं। अमेरिकी की मैग्जीन फोर्ब्स ने 40 साल की इजाबेल डॉस सैंतो को अफ्रीका की पहली अरबपति खातून ऐलान किया है।
इजाबेल ने कई पुर्तगाली फर्म में सरमायाकारी की है जिसमें टीवी केवल कंपनी भी शामिल है। फोर्ब्स के मुताबिक एक अंगोलन बैंक ने उन्हें अरबपति ऐलान किया है।
इजाबेल ने सबसे पहले लुआंडा में ‘मिआमी बीच’ पर अपना एक रेस्तरां खोला था। अंगोला की ज़्यादतर आबादी तकरीबन सौ रुपये रोजाना पर गुजर बसर करती है। साल 2002 के बाद से अंगोला अफ्रीका के मशहूर तेल उत्पादक के तौर पर उभरा और बड़ी तेजी से यहां इक्तेसादी तरक्की हुए।
सदर जोस एडवर्ड डॉस सैंतो का खानदान पिछले 33 सालों से यहां की इक्तेदार पर काबिज हैं और इकोनोमी के एक बड़े हिस्से पर इनका कब्जा है। बिजनेस की दुनिया में इज़ाबेल जाना माना नाम है लेकिन इसके बावजूद कहा जाता है कि वो बेहद शर्मीले मिज़ाज की खातून हैं।
अपने पहले रेस्तरां खोलने के साथ ही इजाबेल अंगोला और पुर्तगाल में एक मूसिर बिजनेस वुमेन के तौर पर उभरी थीं। इजाबेल ने लंदन के किग्स कॉलेज इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।