अबू धाबी एयरपोर्ट पर हमला, हुती विद्रोहियों ने ड्रोन से दिया अंजाम!

यमन के ईरानी गठबंधन हुथी ने कहा कि उन्होंने ड्रोन के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अबू धाबी हवाई अड्डे पर हमला किया है।

हुती संचालित यमेनी टीवी स्टेशन अल मासीराह की रिपोर्ट पर UAE अधिकारियों की कोई तत्काल टिप्पणी सामने नहीं आई है और हमले से होने वाली क्षति या हताहतों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हुयी है।

https://twitter.com/BREAKING_PTV/status/1022486803889233920?s=19

आपको बता दें कि हुती के इस हमले के एक दिन पहले संयुक्त अरब अमीरात के विदेश अनवर गर्गश ने लाल सागर में सऊदी अरब के अरामको तेल जहाज पर हमला करने के लिए “गैर जिम्मेदार” होने का आरोप लगाया था।

https://twitter.com/SputnikInt/status/1022491060105302016?s=19

सऊदी अरब ने हमले के बाद से बाब अल मंदेब में सभी तेल निर्यात को निलंबित कर दिया है, जबकि कुवैत ने भी तेल निर्यात पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।