नई दिल्ली, 05 मार्च: पुर्तगाल के सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुस्तान की ओर से सलेम पर चलाए जा रहे मुकदमों पर ऐतराज जताया है।
पुर्तगाल के सुप्रीम कोर्ट ने उन मुकदमों को वापस लेने को कहा है जिनमें सलेम को फांसी की सजा हो सकती है।
भारत दौरे पर आए पुर्तगाल के वज़ीर ए खारेजा ने बाहमी मुज़ाकरात के दौरान कहा कि सलेम का मामला पेचीदा है और इसे दोनों मुल्क बहुत जल्द सुलझाना चाहेंगे।
वहीं, वज़ीर ए खारेजा सलमान खुर्शीद ने कहा कि दोनों मुल्क के अदालती निज़ाम मुज़ाकरात कर सलेम मामले को जल्द सुलझा लेंगे। अपने दौरा के दौरान पुर्तगाल के वज़ीर ए खारेज़ा ने बीजेपी सदर राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।
गौरतलब है कि सलेम को पुर्तगाल से बगैर हवालगी मुआहिदा ( No extradition treaty) से हिंदुस्तान लाया गया था। सलेम को हिंदुस्तान लाने के दौरान हिंदुस्तानी हुक्काम (Indian authorities) ने पुर्तगाल को इस बात का यकीन दिया था कि यहां सलेम पर फांसी का मुकदमा नही चलाया जाएगा।
इसी शर्त पर पुर्तगाल हुकूमत ने सलेम को हिंदुस्तान को सौंपा था। लेकिन मौजूदा अदालती कार्रवाई में सलेम को फांसी की भी सजा हो सकती है। इस बात पर पुर्तगाल के सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है।