अब ऑनलाइन मिलेगा लैंड रिकॉर्ड का पेपर

रांची : जिले का लैंड रिकॉर्ड रूम मॉडर्न होगा। इसकी तैयारी में जिला इंतेजामिया जुट गया है। इस नई निज़ाम के शुरू हो जाने से आम लोगों को अब अपने जमीन से मुतल्लिक़ दस्तावेज निकालने के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे। बस कंप्यूटर के माउस के एक क्लिक पर पेपर मिल जाएगा।
आईटी और इंकलाब के इस नए जमाने में यह सहूलत जल्द ही अवाम को मिलेगी। डीसी मनोज कुमार के मुताबिक मॉडर्न रिकॉर्ड रूम से मुतल्लिक़ परपोजल को रियासत हुकूमत को भेजा गया है। जैसे ही हुक्म हासिल होता है, काम शुरू कर देंगे। मनोज कुमार की मानें तो इस नए रिकॉर्ड रूम से आवाम को काफी फायदा होगा।
उन्हें अब कई दिनों तक चक्कर नहीं काटने होंगे। क्योंकि सारा डाटा डिजिटल रहेगा, जिसे जरूरत के हिसाब से निकालना आसान होगा। जमीन के सारे दस्तावेजों को कैसे महफूज़ रखें, इसके लिए मुल्क की जानी-मानी कंपनियों से परपोजल मांगा गया है।