अब ऑस्ट्रिया में भी नक़ाब पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

ऑस्ट्रिया मुस्लिम महिलाओं की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर नक़ाब लेने पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। यह बात ऑस्ट्रिया की गठबंधन सरकार द्वारा कल सोमवार 30 जनवरी को बताई गई है।

ऑस्ट्रिया की सरकार की ओर से दक्षिणपंथी पार्टी FPO की बढ़ती लोकप्रियता का रास्ता रोकने के लिए विभिन्न नीतियों की घोषणा की गई है, जिनमें मुस्लिम महिलाओं के नक़ाब पहनने पर प्रतिबंध की योजना भी शामिल है।

समाचार एजेंसी रोइटरज़ के अनुसार पिछले कई महीनों से ऑस्ट्रिया की फ्रीडम पार्टी सार्वजनिक अध्ययनों में लोकप्रियता के संदर्भ में अव्वल है। इस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का एक कारण यूरोप में बढ़ रहे शरणार्थियों का संकट भी है। पिछले महीने इस पार्टी के उम्मीदवार राष्ट्रपति चुनाव जीतने के काफी करीब पहुंच गए थे।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रिया में नए संसदीय चुनाव अगले वर्ष होने हैं। इस संदर्भ में डेमोक्रेटिक पार्टी SPO से संबंधित ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिस्टियां किरण इन प्रयासों में हैं कि वे अपने रूढ़िवादी गठबंधन के सहयोगियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर सहमति जताएं। इसमें शिक्षा से लेकर शरणार्थी तक के मामलों शामिल हैं।

सहयोगियों के साथ तय करने वाले एक समझौते में कहा गया है, कि ” हम खुले समाज पर विश्वास करते हैं, जिसका भरोसा संपर्कों में स्वतंत्रता पर भी है। सार्वजनिक स्थानों पर पूरे शरीर का पर्दा इसमें आड़े आता है और इसी वजह से इस पर पाबंदी होगी। ”

यह शब्द मुस्लिम महिलाओं द्वारा इस्तेमाल बुर्के और चेहरे के नकाब पर भी लागू होती है। FPO देश में ”फासीवाद से संबंधित इस्लाम” पर प्रतिबंध की मांग कर चुकी है। इसके अलावा विदेशी कानून के तहत मुसलमानों से संबंधित लक्षण पर भी प्रतिबंध का समर्थक है. कैथोलिक ईसाई बहुल आबादी यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया में करीब छह लाख मुसलमान रहते हैं। ऑस्ट्रिया की कुल आबादी 87 लाख है।