अब कल्याण से ‘रिज़वान’ को किया गया गिरफ्तार, धर्म बदलकर केरल से लापता हुई लड़की की मदद का आरोप

मुंबई: केरल से लापता व्यक्तियों के मामले में अब रिजवान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रिजवान को महाराष्ट्र एटीएस और केरल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बताया जाता है कि कल्याण का रहने वाला युवक रिजवान खान बोस्टन और मेरीन उर्फ मरियम की शादी का गवाह था। उसे भी जाकिर नाइक के पीआरओ अर्शी कुरैशी के साथ हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में रिजवान को छोड़ दिया गया, लेकिन धर्म परिवर्तन और शादी के कागज पर हस्ताक्षर के मिलने के आरोप में फिर बुलाया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

उल्लेखनीय है केरल से लगभग 21 युवा अचानक गायब हो गए हैं, जिनके बारे में संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि यह सभी आईएसओ में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र और केरल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों नवी मुंबई प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान डॉ जाकिर नाइक के पीआरओ को गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि पीआरओ अर्शी कुरैशी से पूछताछ में पता चला कि मरियम की शादी के प्रमाण पत्र में किसने हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद कल्याण के रहने वाले रिजवान खान का नाम सामने आया।

केरल से लापता लड़की, जिसका नाम पहले नाम मेरीन था, वह दो साल पहले तक मुंबई में एक बीपीओ में काम करती थी। इस दौरान मेरीन की मुलाकात इया नाम के लड़के से हुई। दोनों में दोस्ती हुई और बाद में दोनों ने शादी कर ली।

खबरों के अनुसार बताया जाता है की मेरीन, अर्शी से काफी प्रभावित थी। अब इस मामले में मेरीन के पति इया  भी लापता है। एटीएस और केरल पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।