अब चांद को दिन में भी देखा जा सकेगा, यह है बड़ी वज़ह!

दुनियाभर में इन दिनों आकाश में होने वाली अद्भुत घटनाओं के जिक्र है। साल का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण हो या फिर मंगल ग्रह के धरती के नजदीक आने की घटना। वैज्ञानिकों से लेकर आम आदमी तक इनका गवाह बना है। लेकिन, अब एक और अद्भुत नजारा आपको देखने को मिलेगा। दरअसल, 4 अगस्त तक चांद दिन में भी दिखाई देगा।

निश्चित ही यह यकीन न होने वाली बात है। लेकिन, हकीकत यही है कि चांद को दिन में भी देखा जा सकेगा। इसके पीछे एक बड़ा कारण है। दरअसल, 27 जुलाई को दिखे पूर्ण चंद्रग्रहण के बाद अब चांद अपने ढलते हुए चरण में है। इसकी वजह से 4 अगस्त तक लोग सूर्योदय के कुछ घंटे बाद तक चंद्रमा को देख सकेंगे। यह प्रक्रिया इस हफ्ते से शुरू हो गई है।

EarthSky.org के मुताबिक, चंद्रमा इस समय ढलते हुए चरण में है। वह अपनी कक्षा में पृथ्वी से अब भी उतनी ही करीबी बनाए हुए है। हालांकि, पूरे चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में थे, जो कि अब फिर से अपनी-अपनी दिशाओं में हो गए हैं।

इसके बदलने का कारण चंद्रमा के उदय होने और अस्त में समय के बदलाव को बताया गया है. इस चरण में चंद्रमा देर रात को उदित होता है।

भारतीय समयानुसार, भारत में चंद्रमा का उदय रात 11 बजे के बाद होगा। वहीं, चंद्रमा के अस्त का समय भी सुबह 9 से 12 के बीच में होगा। इन दिनों सूर्योदय के समय चंद्रमा पृथ्वी के पश्चिम में दिखेगा।

पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह की सबसे अच्छी विजिबिलिटी नीले आसमान में होती है। इसे ही साफ आसमान कहते हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि इस दौरान आधे से ज्यादा चंद्रमा दिखाई देता है। इसका कारण उसके पूर्णिमा के चरण के पीछे हटना बताया जा रहा है।

इस चरण में चंद्रमा को ‘बच्चों का चांद’ कहा जाता है। इसका कारण ये है कि ये बच्चों को भी बहुत आसानी से दिख जाता है। इस दौरान उनकी आंखें इसके फेड हो रहे रंग को ज्यादा स्वीकार करती हैं।

4 अगस्त के बाद चांद पृथ्वी के करीब आ जाएगा और पृथ्वी-सूर्य के अक्ष से दूरी बना लेगा. इसके बाद ही नए चांद की शुरुआत होगी, जिसे 11 अगस्त से देखा जा सकेगा।