अब झामुमो भी करेगा अकलियती रैली

रांची 26 अप्रैल : झाविमो के बाद अब झामुमो भी रांची के मोरहाबादी मैदान में अकलियतों की रैली करेगा। हिनू वाकेय एमएलए अकील अख्तर के रेहायिस में झामुमो अकलियती मोरचा की अजलास में यह फैसला लिया गया। इसमें मरकजी कमेटी और जिला कमेटी के ओहदेदारों ने तंजीम को मजबूत करने और मोरहाबादी मैदान में जल्द अज जल्द अकलियतों की बड़ी सभा करने का फैसला लिया। अजलास में रांची जिला सदर मो. इनाम खान के अलावा सरायकेला-खरसावां के सदर मो. युनूस, जिला सेक्रेटरी मो. शहजाद, मो. नौशाद, मो.अतीकुर्रहमान, मो. बशीर, मो. रफीक अंसारी, अजरुन कुमार क्षेत्री, मो. अनवर वगैरह मौजूद थे।