अब डायन बोला तो खैर नहीं, लगेगा 5 हजार जुर्माना

रांची : झारखंड के नीमडीह पंचायत के तहत मौजा पुराना चाईबासा की ग्रामसभा ने तारीखी फैसला लिया है। इसके तहत अगर कोई किसी पर डायन का इल्ज़ाम लगाता है या ज़ुल्म करता है तो उस पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।

इसके बाद भी अगर सुधार नहीं हुआ तो पंच उस सख्श का सामाजिक बायकॉट करेगा। मंगल को मुनाक्किद ग्रामसभा की सदारत मुंडा जानुम सिंह देवगम ने की। पुराना चाईबासा में डायन तनाजे को लेकर चार दिनों तक गहमागहमी का माहौल था, जो मंगल को ग्रामसभा में पुरअमन तरीके से खत्म हुआ।

क्या है मामला

गांव में एक शादीशुदा खातून मायके आई थी। उसी गांव के एक व्यक्ति से उसका तनाजा हो गया था। मामला बढ़ता जा रहा था। गांव के मुंडा जानुमसिंह देवगम और डाकुवा भी तनाजे को खत्म करने के लिए जुट गए। हालत बिगड़ते देखकर नव मुन्तखिब मुखिया सुमित्रा देवगम मुतासिर अहले खाना से मिलीं और इंसाफ दिलाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि जब भी कोई बीमार होता है तो सबसे पहले डॉक्टर के पास जाएं, जांच कराएं। डायन का एलान करने वाला देवा (पुजारी) भी कम मुजरिम नहीं है। इस पर गाँव वालों को बेदार होना होगा। मुखिया की कोशिश से मंगल को ग्रामसभा हुई। सभा में नरेश देवगम, नारायण देवगम, वासुदेव देवगम, रितु देवगम, जयपाल देवगम, सीता पूर्ति, कसाय पूर्ति, मरांग बाबू वागिरह मौजूद थे।