अब बुल्गारिया में लगा बुर्के पर प्रतिबंध

लंदन। यूरोपीय देश बुल्गारिया की संसद ने पूरा चेहरा ढकने वाले बुर्का के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का कानून पारित किया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

कल संसद में इस कानून को मंजूरी मिलने के बाद अब सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे को कवर करने वाले बुर्के पर प्रतिबंध रहेगा और पहली बार इस का उल्लंघन करने पर 200 लेवा (103 यूरो या 114 अमेरिकी डॉलर), बार-बार उल्लंघन करने पर 1500 लेवा के जुर्माने का प्रावधान है।
लगभग 13 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले इस देश की मुस्लिम महिलायें आमतौर पर अपने बालों को कवर करने के लिए एक सरल स्कार्फ का उपयोग करती हैं। लेकिन मजुदा दिनों में रूढ़िवादी मुस्लिम समाज की महिलाओं में बुर्का पहनने का चलन बढ़ा है। बुर्के पर प्रतिबंध के इस कानून की एम एल डी तरकश माइनॉरिटी पार्टी ने यह कहते हुए विरोध किया है कि इससे दूसरे राजनीतिक दलों के ‘धार्मिक असहिष्णुता’ का पता चलता है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले फ्रांस और बेल्जियम जैसे देशों ने भी बुर्के पर प्रतिबंध लगाया है और यूरोप के अन्य देशों में भी ऐसे कानून बनाने की मांग की जा रही है।