अब वल्र्ड क्लास स्टेशन की दौड़ में नागपुर और‌ अजनी शामिल

नागपुर ।[सियासत न्युज ब्युरो ] अब वल्र्ड क्लास स्टेशन की दौड़ में महाराष्ट्रा के एक नहीं बल्कि दो स्टेशन शामिल हो गए हैं।

बुधवार को नागपुर और‌ अजनी स्टेशन को वल्र्ड क्लास का दर्जा देने आए रेलवे बोर्ड के निगरान आफीसर‌ अशोक गुप्ता ने यह बात साफ कर दी है।

अखबारी नुमाइन्दो से बातचित‌ के दौरान श्री गुप्ता ने बताया कि एमएलए विलास मुत्तेमवार ने अजनी स्टेशन को वल्र्ड क्लास स्टेशन बनाने के लीए लगातार मांग की है। ऐसे में यहां आकर दोनों स्टेशनों का सर्वे करना जरूरी हो गया था। लेकिन फैसले के बाद दोनों स्टेशन की एक अलग खासियत‌ होने से वल्र्ड क्लास के लिए किसे फ्रस्ट दर्जा मिलेगा, यह अभी तय नहीं किया जा सकता है। दोनों स्टेशनों के गहराई से सर्वे के बाद वल्र्ड क्लास स्टेशन के लिए काबिल स्टेशन बताया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि रेलवे मिनिस्ट्रालय ने देश के कुछ स्टेशनों पर वल्र्ड क्लास सुविधा देने का एलान किया था। उसमें नागपुर स्टेशन भी शामिल‌ है। लेकिन वल्र्ड क्लास की तर्ज पर काम पब्लिक प्रायवेट पार्टनर्शिप (पीपीपी) कि मदद‌ से किया जाएगा।

मुस्तक्बील‌ में उपराजधानी में जिस स्टेशन को वल्र्ड क्लास का दर्जा मिले, वहां यात्रियों को कम्पाउन्ड‌ में ही हॉटेल्स, शॉपिंग मॉल, फूड कोर्ट, मैकेनाइज्ड पार्सल हैंडलिंग सहुलते, माजुर और‌ बुर्जुग के लिए खुसुसी सीढिय़ां, चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, सीढिय़ों कि तादाद बढ़ाना, गटर लाइन, एक्सिकेटिव लाउंज हाईटेक सुविधा मिलेगी।

साथ ही स्टेशन महफुज‌ रहे इस के लिए कंट्रोल रूम भी बनेगा। बताया गया कि भारत के दरमयान‌ में होने से नागपुर को देश में बहुत अहम मकाम‌ दिया गया है, जिसके चलते यहां रेलवे स्टेशन 24 घंटे मसरूफ‌ रहता है। इसे देख स्टेशन कि एहमियत‌ बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने नागपुर रेलवे स्टेशन के साथ देश के 40 रेलवे स्टेशनों को वल्र्ड क्लास स्टेशन का दर्जा देने का एलान किया है।
इसमें पहले पांच स्टेशनों में चंडीगढ़, आनंद विहार, बिजवासन, हबीबगंज व पुणे का शिवाजीनगर रेलवे स्टेशन है। जिनका काम‌ शुरू हो गया है।