अब सामने आया चूहा चूहा घोटाला, भड़के भाजपा नेता

खडसे ने सरकार का मजाक उड़ाते हुए कहा कि बीएमसी दो साल में छह लाख चूहे मारती है और मंत्रालय में महज 7 दिन में 3 लाख से ज्यादा चूहे मारने का कारनामा हुआ है। लेकिन लगता है कि किसी को भी नहीं पता कि राज्य मुख्यालय में कितने चूहों का ठिकाना था। ठेके की शर्तों के मुताबिक छह महीने में मंत्रालय के चूहे खत्म करने थे, लेकिन छह महीने का काम सात दिन में ही खत्म कर दिया गया। उन्होंने सरकार से पूछा कि मरे चूहों को कहां फेंका गया।
भाजपा के विधायक और प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि खडसे ने 3,19,400 चूहे के बारे में जो कहा था वह दरअसल चूहे को मारने के लिए निजी ठेकेदार द्वारा इस्तेमाल की गई जहर की गोलियों की संख्या थी।

पूर्व राजस्व मंत्री ने कल दावा किया था कि एक सर्वेक्षण में पाया गया कि राज्य सरकार के मुख्यालय मंत्रालय में 3,19,400 चूहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया कि मंत्रालय में चूहों की संख्या 3,19,400 नहीं बल्कि इस्तेमाल की गयी गोलियों की संख्या थी।