अब सियासतदानो के द्बाव से आजद मुंबई पुलीस‌

मुंबई। महाराष्ट्र में पुलिस सुधारों के लिए लंबी मुद्दत‌ से किया जा रहा इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है। लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार ने पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का अधिकार देने के लिए तीन महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं।

इसके अनुसार, पुलिस स्थापना बोर्ड को डीएसपी और उससे नीचे स्तर के अधिकारियों के तबादले का इख्तेयार‌ दिया गया है। एक दूसरा बोर्ड इससे ऊपर रैंक के पुलिस अधिकारियों के तबादले की खबर‌ राज्य सरकार को करेगी। पुलिस शिकायत प्राधिकरण पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायतों को देखेगा।

महाराष्ट्र सरकार ने यह कदम ऐसे वकत‌ में उठाया है जब प्रकाश सिंह और दिगर अफराद कि तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर अरजी पर एक दो दिनों के अंदर सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई होने वाली है।