अब सोनू निगम की पड़ोसी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दिया गणेश विसर्जन पर विवादित बयान

अजान पर सोनू निगम के बयान के पश्चात अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने गणेश विसर्जन को लेकर विवादित बयान दिया है। चंडीगढ़ पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सोनू निगम के अजान विवाद पर कहा कि मैं सोनू निगम को अच्छे से जानती हूं। उनके घर से दो मिनट की दूरी पर मेरा घर है।

 

 

 

ऋचा ने कहा कि उन्हें किसी चीज से कोई परेशानी हुई। जब गणेश विसर्जन होता है तो आमने-सामने बात करना तक मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति या धर्म पर इस तरह की बातें लागू नहीं होनी चाहिए। सभी धर्मो पर एक समान रुप से लागू हो या फिर किसी पर ना हो।

 

 

 

जिसे कोई काम नहीं होता, वही लोग ट्रोलिंग करते हैं और बेवजह बात को बढ़ाते रहते हैं। सुबह उठते ही कुछ लिख दिया और उसे आगे बढ़ाते गए। ऋचा चड्ढा ने कहा कि लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर ट्रैवलिंग होती रहती हैं। जिंदगी एक तरह से चीजों को झेलने का नाम है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप खुश रहना चाहते हैं या फिर परेशान।