सऊदी अरब सरकार ने इस बार हज यात्रियों के लिए कई ऐसे नियम लागू कर दिए हैं, जिससे हज यात्री को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस नियम के तहत किसी भी हज यात्री को सफर के दौरान प्रतिबंधित सामान ले जाने की इजाजत नहीं होगी।
सऊदी हुकुमत ने जिन चीजों पर रोक लगई है, उनमें इजरायल के तारा निशान वाला बैग और प्लास्टिक एवं कांच का सामान शामिल है। यानी इजरायल के राष्ट्रीय ध्वज पर अंकित तारे वाले चिन्ह कांच या प्लास्टिक की बोतल ले जाने की इजाजत नहीं होगी।
इसके अलावा नशीली वस्तुओं में खशखश को भी प्रतिबंधित सूची में डाल दिया गया है। सऊदी हुकूमत की ओर से हाजियों के लिए जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक तमाम नशीली वस्तुओं को हज यात्रा में ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
जो वस्तुएं प्रतिबंधित की गई है, उसमें नशीली दवाएं, अफीम, खशखश, चरस, कोकीन या उनके जरिए बनाई गई सभी चीजें प्रतिबंधित कर दी गई है।
इसके अलावा नंगी तस्वीर, वीडियो कैसेट, क्रॉस, सिगरेट की शक्ल वाली कोई भी चीज, गैर इस्लामी किताबें और पंफलेट, बड़े साइज की तस्वीर, वो सभी वस्तुएं जिसपर किसी देश का सरकारी निशान बना हो, काले रंग की तस्बीह, जंगली जानवर, परिंदे, हाथी दांत, कस्तूरी, रेंगने वाले जानवर साथ ले जाने पर भी रोक लगा दी गई है।