अभिषेक बच्चन 2 साल बाद इस फिल्म से कैमरे पर कर रहे हैं वापसी!

मुंबई: अभिनेता अभिषेक बच्चन ने दो साल बाद कैमरे का सामना किया और शुक्रवार को उन्होंने अपने प्रशंसकों से इस बात के लिए शुभकामना चाही।

अभिषेक ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “दो साल बाद अपनी नई फिल्म ‘मनमर्जियां’ के लिए कैमरे का सामना किया। एक नई यात्रा, नई फिल्म की शुरुआत। आप सब का आशीर्वाद चाहिए।”

अभिषेक ने एक दिन पहले ‘मनमर्जियां’ फिल्म की पटकथा का फोटो शेयर किया था और इसे शीर्षक दिया: “लगभग समय”।

यह फिल्म अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं।

यह पहली बार है कि अभिषेक एक प्रोजेक्ट के लिए तापसी और विक्की के साथ सहयोग कर रहें हैं।