अभिसार शर्मा का विडियो ब्लॉग- ‘मोदी जी आपको किस बात का डर है’?

वरिष्ठ टीवी पत्रकार अभिसार शर्मा ने फेसबुक लाइव के ज़रिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डरे हुए हैं| वो अपनी नाकामी का ज़िम्मेदार कांग्रेस को ठहरा रहे हैं| गुजरात में लगभग 22 साल से बीजेपी की सरकार है| जिसमे से केंद्र में भी 9 साल रही है| और मौजूदा में भी बीजेपी की सरकार है| उसके बाद भी आपको काम करने से रोका गया| लेकिन प्रधानमंत्री हर जगह अपनी भाषण में काम न करने की वजह कांग्रेस को बता रहे हैं|
https://youtu.be/Tlv98P9uuG4
अभिसार के अनुसार प्रधानमंत्री डर गए हैं| उनके अन्दर गुजरात चुनाव को लेकर बौखलाहट पैदा हो गयी है| इसलिए वह केदारनाथ मंदिर में भी जाकर गुजरात चुनाव का ज़िक्र करते हैं| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केदारनाथ भगवान के सामने भी यही बोल रहे हैं कि कांग्रेस ने उन्हें काम करने नहीं दिया|
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=10155107112080415&id=558605414
अभिसार ने गुजरात मॉडल पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब कहाँ गया गुजरात मॉडल| उसका ज़िक्र अब क्यूँ नहीं हो रहा है| मोदी सरकार पिछले कुछ दिनों से इस मॉडल का नाम नहीं ले रही| जो पहले कथित तौर पर इसका गुड़गान किया करती थी|

अजीब बात है| गुजरात मॉडल का सहारा लेकर यूपी में जुमले बाज़ी हुई और सरकार बनी| अब वाही जुमा गुजरात के लिए यूपी का हवाला देकर जितने का प्रयास कर रही है| साथ ही अभिसार ने ये भी कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार 3 साल से भी ज़्यादा हो गए हैं लेकिन इस दौरान हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी सिर्फ चुनावी दौरा करते नज़र आये| चुनाव के प्रचार प्रसार में ही लगे रहे|

हालाँकि अभिसार ने इसका ज़िम्मेदार गुजरात के नेताओं को ठहराया| उन्होंने कहा कि उनके काम न करने की वजह से मोदी की ऊपर इतना दबाव अ गया है| उन्होंने कहा कि बौखलाहट का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह गुजरात में जाकर अब फ्लाईओवर का उद्घाटन कर रहे हैं| तंज़ करते हुए कहा कि ये काम वहां के मेयर का होता है| लेकिन डर ने उनसे यह भी करवा लिया|

आपके अन्दर एक डर दिखाई दे रहा है, यहाँ तक की डर से ज़्यादा एक बौखलाहट नज़र अ रही है| जो अपने आप में बहुत कुछ कह जाता है| अपने वीडियो का ज़रिए अभिसार ने स्मृति इरानी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि आप जिस तरह से राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देती हैं वो आपके पद के लिए शोभा नहीं देता|

इसलिए आपको अपने पद की गरिमा बनाये रखनी चाहिए| उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल किया कहा कि गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीख पर चुप्पी क्यूँ जबकी हिमांचल में चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है|

क्या भाजपा डरी हुई है| आखिर वजह क्या है जो चुनाव आयोग अब तक गुजरात चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं कर रहा| अभिसार ने ताजमहल के हवाले से भी बीजेपी विधायक संगीत सोम और अनिल ब्रिज पर निशाना साधा|

ताजमहल पर टिप्पड़ी उसको कलंक बताने पर अभिसार ने कहा की यह एक तालिबानी सोच है| उन्होंने कहा कि ताजमहल भारत में पर्यटन की एक बहुत बड़ी निशानी है, उनका कहना है कि बाहर के लोगों को भारतीय पर्यटन में कुछ याद रहता है तो वह है ताज महल| उन्होंने कहा की पता नहीं हम किस दौर में गुज़र रहे हैं|

यह गुजरात का चुनावी माहौल बीजेपी के लिए हार का डर बन गया है| इसलिए वह पिछले 3 महीने में 4,5 बार जा चुके हैं| अपनी नाकामी और गुजरात मॉडल के झूठे होने पर कांग्रेस को ज़िम्मेदार बता रहे हैं|

(यह अभिसार शर्मा के निजी विचार हैं)