अममूनिशन फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 2 लोगो की मौत हुई

पुलिस ने बताया कि आज सुबह अममूनिशन फैक्ट्री खडकी (एएफके) में एक विस्फोट में 2 मज़दूरों की मौत हो गयी।

खडकी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट सुबह 9.20 बजे गोला बारूद फैक्ट्री के एफ 2 सेक्शन में हुआ था जब कर्मचारी इस विभाग में काम कर रहे थे।

मृतकों की पहचान अशोक दुबाल (51) और एस मारिया रॉक (47) के रूप में हुई है।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह घटना विस्फोटकों के स्थानांतरण के समय हुई थी।

उन्होंने कहा, “यह नियमित रूप से किया जाने वाला काम था। दो श्रमिकों की जल कर मौत हो गयी। सैन्य विस्फोटक विशेषज्ञ साइट पर हैं और जांच चल रही है”।

इमारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है, उन्होंने बताया।