अमरीकी राज्य फ़्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर में एक नाइट क्लब में गोलीबारी गोलीबारी हुई है। ये गोलीबारी शहर में पुरूष समलैंगिको के एक क्लब ‘पल्स’ में हुई। ऑरलैंडो पुलिस का कहना है कि क्लब के अंदर कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 से अधिक घायल हुए हैं।
इससे पहले पुलिस ने जानकारी दी थी कि नाइट क्लब के अंदर हमलावर की मौत हो गई है। एक अन्य ट्वीट में पुलिस ने कहा है कि हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि इस हमले में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं।
हमलावर ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया था। घटनास्थल के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं जिनमें घायलों का इलाज होते देखा जा सकता है।
एक स्थानीय टीवी के पत्रकार ने ट्वीट में कहा था कि उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि 20 लोगों को गोली लगी है।