अमित शाह नहीं बनेंगे गुजरात के अगले मुख्यमंत्री- बीजेपी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे। आनंदी बेन पटेल की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर किए जाने के बाद से ये अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसे भाजपा ने बुधवार को खारिज कर दिया। पार्टी ने बुधवार को आनंदी के इस्तीफे की पेशकश भी स्वीकार कर ली।

शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने बताया कि गुजरात के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव राज्य के मौजूदा पार्टी विधायकों में से होगा। न्होंने भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद कहा, “पार्टी में ऐसी कोई चर्चा नहीं चल रही है। अमित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी ने ऊंचाइयों को छुआ है। पार्टी को उनके नेतृत्व की जरूरत है। राज्य के मुख्यमंत्री का चुनाव मौजूदा पार्टी विधायकों में से ही होगा।