न्यूयार्क। अमरीकी नागरिकता हासिल करने के मामले में भारतीय दूसरे स्थान पर हैं। ये जानकारी खुद अमरीका के होमलैंड सिक्सॉरिटी विभाग (डीएचएस) ने हाल में एक डेटा जारी कर दी। इस डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2016 (1 अक्टूबर 2015 से 30 सितंबर 2016) में अमरीकी सरकार ने कुल 46,100 भारतीयों को अपने देश की नागरिकता प्रदान की है।
हालांकि इस कड़ी में भारतीयों से आगे मैक्सिको के लोग रहे हैं। अमरीका ने इस साल कुल 7.53 लाख लोगों को अपने देश की नागरिकता दी है, जो भारतीय नागरिकों की संख्या से करीब 6 फीसदी ज्यादा है।
इस वित्त वर्ष में करीब 9.72 लाख लोगों ने अमरीकी नागरिकता हासिल करने के लिए आवेदन किया था। अगर पिछले साल से इसकी तुलना की जाए, तो यह 24 फीसदी अधिक है, जबकि साल 2015 की तुलना 2014 के आकड़ों से की जाए, तो इसमें सिर्फ 1 फीसदी का मामूली उछाल था।
सामान्यतौर पर यहां ग्रीन कार्ड हासिल कर चुके दूसरे देशों के ज्यादातर नागरिक ही यहां की नागरिकता लेने के लिए आवदेन करते हैं। अमेरिका में ग्रीनकार्ड ले चुके लोग यहां लंबे समय तक रहकर काम कर सकते हैं।
जानकारों के मुताबिक, अमरीका ने वर्क वीजा को लेकर अपने नियम अब पहले से अधिक कड़े कर रहा है, इसके चलते बीते दो सालों में अमरीका की नामरिकता हासिल करने के मामले में अब साल दर साल कुछ उछाल देखा जा रहा है।