अमेरिका के टेक्सस में हार्वे तूफान ने मचाई तबाही, दो लोगों की मौत

अमेरिका के टेक्सस में हार्वे तूफान ने तबाही मचा दिया है। इससे पहले इस चक्रवाती तूफान की आने की चेतावनी दे दी गई थी। तूफान से हुई भारी तबाही में पुरा शहर बर्बाद हो चुका है। पेड़ों के गिरने से रास्ते बंद है गये हैं।

इस तूफान में एक महिला की बाढ़ की पानी में बह जाने के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 हो गयी है और मौसम विभाग ने अभी और तेज बारिश होनी की चेतावनी दी है।

कहा जा रहा है कि पिछले 50 वर्षों में अमरीका में यह सबसे भारी तूफान है। इस तूफान के कारण 2 लाख 30 हजार से अधिक लोगों को बिजली आपूर्ति की दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा हैै।

इसके कारण बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं। हयूसटन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस महिला को शहर में पानी भरी सड़क पर पाया था और शुक्रवार रात रॉकपोर्ट शहर में घर में आग लगने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी।