रूस और सीरिया द्वारा रासायनिक हथियारों के भयंकर इस्तेमाल की वजह से पूरी दुनिया पर खतरा मंडरा रहा है। इन हथियारों की वजह से दुनियां में शांति ही नहीं बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुक्सान हो रहा है। अब इस मामले में रूस और सीरिया को अमेरिका की ओर से गंभीर चेतावनी दे दी गई है।
अमेरिका ने रूस और सीरिया की सरकारों को सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में वापस कब्ज़ा करने के लिए रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने अपने एक बयान में कहा है कि अगर सीरिया किसी भी क्षेत्र में हुए रासायनिक हमले करता है तो अमेरिका इसका जवाब तेजी से और उपयुक्त तरीके से देगा। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने भी सीरिया को रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दे चुके है।
गौरतलब है कि लम्बे समय से गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया के एक बड़े हिस्से पर विद्रोहियों ने कब्ज़ा कर रखा है। अब सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद के नेतृत्व में रूस और सीरिया की गठबंधन सेना विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र को मुक्त करने में जुटे हुए है।
लेकिन वो इसके लिए खतरनाक रासायनिक हथियारों का भी इस्तेमाल कर रहे है जिसके लिए पूरी दुनिया उसका विरोध कर रही है।