अमेरिका में सिख को मारी गोली, हमलावर ने कहा- अपने देश वापस जाओ

वाशिंगटन: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ता में आने के बाद नस्ली और अंतरजातीय हमले में बढ़ोतरी हुई है, पहले तो यह सिर्फ मुस्लिम महिलाओं के बुर्के और हिजाब पहनने और मुस्लिम नौजवान के दाढ़ी तक सिमित था, लेकिन यह अब बढ़कर आक्रमक रूप ले लिया है, पिछले 10 दिनों के अंदर भारत के 3 लोग इसके शिकार हुए हैं उन में से 1 तो जान से हाथ दो बैठा.

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जनसत्ता की खबरों के मुताबिक़ एक नये मामले में 39 साल के सिख को एक शख्स ने गोली मार दिया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली मारने वाला सिख शख्स को कह रहा था कि तुम अपने देश वापस चले जाओ।

जिस शख्स को गोली लगी वह वॉशिंगटन स्टेट के केंट शहर में रहता है। फ़िलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना शनिवार (04 मार्च) की बताई जा रही है। जिस वक्त उसपर हमला हुआ तब वह अपने घर के बाहर अपने वाहन में कुछ काम कर रहा था।

घायल सिख़ व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि हमलावर उससे अपने देश वापस जाने को कह रहा था। केंट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में भारतीय लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार की रात को एक भारतीय मूल के शख्स को उसके घर के बाहर गोली मारकर जान ले ली गई थी।