अयोध्या: मंदिर में मिले कंडोम व टूटी चूडिया, महंत का कत्ल

अयोध्या में मणिरामदास छावनी सेवा ट्रस्ट से जुड़े गंगा भवन मंदिर के महंत विजयराम दास का कत्ल कर दिया गया है । महंत विजयराम दास की लाश सुबह तकरीबन 7.30 बजे मंदिर के अहाते में उनके कमरे मिली। उनकी लाश के पास कुल्हाडी पड़ी हुई थी।

शक किया जा रहा है कि महंत को कुल्हाड़ी की मदद के कत्ल किया गया । पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज़राये के मुताबिक पुलिस ने छानबीन के दौरान मंदिर से चूड़ियों के टूटे टुकड़े और कई कॉन्डोम भी सबूत के तौर पर जुटाए हैं। अयोध्या में हाल में सेक्स, प्रापर्टि और गद्दी के चक्कर में कई संतों के कत्ल हो चुके हैं। पहली नजर में इस मामले के तार भी ऐसी ही वजहों से जुड़े दिखाई दे रहे हैं।

अयोध्या में महंतों के कत्ल का दौर रूकने का नाम नही ले रहा है। इस मामले में पुलिस काफी छानबीन कर रही है और जल्द ही किसी हल पर पहुंचेगी। लेकिन इससे पहले अयोध्या में दर्जनों महंतों के कत्ल हो चुके हैं। इनमें महंत अयोध्या दास, महंत हरिभजनदास, रामाज्ञादास और महंत मैथिलीशरण दास के कत्ल अहम हैं।