अरबी में बोलते रहे दुबई के प्रिंस ,टकटकी लगाये देखते रहे पीएम

YouTube video

नई दिल्ली : अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत आ चुके हैं|  शेख मोहम्मद इस बार वह समारोह के मुख्य अतिथि हैं|  14 अहम समझौतों पर बुधवार को भारत और यूएई ने दस्तखत किए| हैदराबाद हाउस में क्राउन प्रिंस नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की|  हालांकि प्रिंस नाहयान की बातों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शायद नहीं समझ पाए|  इसकी वजह यह थी कि उनकी बातों का तर्जुमा जिस शख्स को करना था, वह ट्रैफिक जाम में फंस गया था|

‘अस्सलाम अलेकुम’ के अभिवादन से शेख मोहम्मद बिन जायद ने शुरुआत की | क्राउन प्रिंस करीब तीन मिनटों तक अरबी में बोलते रहे जिसकी वजह से कॉन्फ्रेंस रूम में एक बेचैनी भरा सन्नाटा छा गया | भले ही रूम में मौजूद ज्यादातर लोग उनकी बातों को समझ नहीं पाने पर उनकी बात खत्म होने पर वहां मौजूद लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से रूम गूंज उठा|  क्राउन प्रिंस ने अपनी बात खत्म करने के बाद भारतीय पक्ष को स्पीच का एक लिखित अनुवाद सौंपा ये एक अच्छी बात यह रही |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्राउन प्रिंस के संबोधन के दौरान गंभीर थे लेकिन वह मीडिया के सामने हुई इस घटना से खुश नहीं दिख रहे थे|  आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया जो क्राउन प्रिंस के भाषण दौरान थी उसको इस विडियो के आखिर में देखा जा सकता है |