अल्तमस कबीर के निधन पर ममता ने शोक जताया

कोलकाता। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर के निधन पर शोक जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश ने एक कानूनी प्रकाशपुंज खो दिया। ममता ने एक ट्वीट में कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और साथियों के साथ हैं। आज भारत तथा बंगाल ने एक कानूनी प्रकाशपुंज खो दिया है।

 
19 जुलाई, 1948 को जन्मे कबीर ने साल 1973 में एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने जिला अदालतों तथा कलकत्ता हाईकोर्ट में दीवानी तथा आपराधिक दोनों ही मामले देखे। उनके परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा है। 29 सितंबर 2012 में कबीर भारत के प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किये गए थे।