असम के राज्यपाल को मेघालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को मेघालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, यह निर्णय मेघालय के पूर्व राज्यपाल शंमुगनाथन के इस्तीफे दिए जाने के बाद लिया गया है|

” भारत के राष्ट्रपति ने वारंट के माध्यम से राष्ट्रीयपति भवन, नई दिल्ली, से असम के राज्यपाल को सारी ज़िम्मेदारिया सोंपते हुए मेघालय का राज्यपाल नियुक्त कर दिया है|” आधिकारिक प्रकाशन में बताया गया|

मेघालय के अतिरिक्त भार को वह असम के राज्यपाल के कार्यभार के साथ साथ संभालेंगे|

पुरोहित मेघालय के राज्यपाल के तोर पर कल शपथ लेंगे, बयान में बताया गया|

राष्ट्रपति ने शंमुगनाथन के मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के पद से दिए गए इस्तीफे को मंज़ूर कर लिया है, जो पद पर रहते हुए गलत कार्य और राज्यपाल के पद की गरिमा को हानि पहुँचाने के आरोपो के चलते दिया गया था|