गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आज केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम गोगोई ने इल्ज़ाम लगाते हुए कहा कि भाजपा असम सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी तानाशाह बनना चाहते हैं। वे देश के हर राज्य पर शासन करना चाहते हैं। हम असम में ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है,पीएम ने बीते दो सालों में क्या किया? उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले हिमंत बिस्वा के माध्यम से हजार, सौ करोड़ खर्च करके राज्य सरकार को अस्थिर करना चाहती है।
You must be logged in to post a comment.