सिजौलिया मिडिल स्कूल अहाते में मंगल को जंग में तब्दील हो गया। स्कूल अहाते में मैजिक गाड़ी ले जाने के मुखालिफत करना तालिबा इल्म और असातिज़ा को महंगा पड़ गया। मैजिक मालिक ने कुछ दीगर लोगों के साथ स्कूल की असातिज़ा व तालिबे इल्म को बुरी तरह पीटा।
इससे दो असातिजा व आधा दर्जन तालिबे इल्म संगीन तौर से जख्मी हो गये। उन्हें मुक़ामी लोगों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भरती कराया। वाकिया के बाद गुस्साये लोगों ने एनएच-57 को जाम कर दिया। इस मामले में फुलपरास थाने में 10 लोगों के खिलाफ सनाह दर्ज की गयी है।
अहाते में चल रहा था क्लास
जानकारी के मुताबिक, सिजौलिया के रहने वाले अरुण सदाय अपनी मैजिक गाड़ी स्कूल अहाते के बीचों-बीच ले जाना चाहता था। तेज धूप निकलने की वजह से क्लास स्कूल अहाते में ही हो रहा था। तालिबे इल्म की साइकिलें भी स्कूल अहाते में ही लगी थीं। इसके वजह से गाड़ी ले जाने में परेशानी हुई। इस मामले को लेकर तालिबे इल्म व अरुण सदाय के दरमियान कहासुनी हुई।