असातिजा तकर्रुरी : 56,000 को तकर्रुरी का इंतजार, लिस्ट कल से जारी

रियासत के प्राइमरी स्कूलों की क्लास एक से पांच तक में असातिजा की तकर्रुरी के लिए मेरिट लिस्ट जारी करने की अमल 29 जून से शुरू हो जायेगी। सबसे पहले रांची जिले का मेरिट लिस्ट जारी होगा। रांची के जिला तालीम सुप्रीटेंडेंट ने लिस्ट तैयार कर लिया है। नाम जारी होने के बाद एक सप्ताह तक का वक़्त दिया जायेगा। मेरिट लिस्ट पर किसी तरह की एतराज होने पर एक सप्ताह के अंदर कोई भी सख्श अपनी एतराज़ दर्ज करा सकता है।

एतराज़ दर्ज कराने के लिए मुतल्लिक़ जरूरी कागजात भी देने होंगे। एतराज़ के बाद मुंतखिब उम्मीदवारों का लिस्ट जिला कमेटी की बैठक में रखा जायेगा। कमेटी की मंजूरी के बाद मुंतखिब उम्मीदवारों की काउंसलिंग की जायेगी। इसमें सर्टिफिकेट की जांच होगी। रांची जिले में 20 जुलाई तक तकर्रुरी लेटर तक़सीम करने की अमल पूरी कर ली जायेगी।

टेट में क्लास एक से पांच तक कामयबाब तालिबे इल्म

क्लास कामयाब
जेनरल 3,724
एससी 1,812
एसटी 3,563
बीसी 8,266
एमबीसी 4,946

रांची में 596 में 438 एसटी के ओहदे

रांची जिले में असातिज़ा के कुल 596 ओहदे खाली हैं। इसमें 438 ओहदे दर्ज़ फेहरिस्त जात के रिजर्व है। जेनरल क्लास के लिए 64 ओहदे हैं। इंतेहाई पसमानदा तबके के लिए 30, ओबीसी तबके के लिए 18 और एसटी के 46 ओहदे हैं। इसके अलावा उर्दू असातिज़ा के 399 ओहदे हैं।