रांची : रियासत के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में असातीजा की तकर्रुरी अमल आखरी फेज में है़। पांच मरहलों की काउंसलिंग के बाद रियासत में 9,709 उम्मीदवारों की असातीजा तकर्रुरी के लिए सेलेक्शन हुए है़ं। इनमें क्लास एक से पांच में 7,038 व क्लास छह से आठ में 2,671 का सेलेक्शन किया गया है़। क्लास एक से पांच में कुल 14,869 असातीजा की तकर्रुरी के लिए दरख्वास्त मांगा गया था । पांच मरहले की काउंसलिंग के बाद 7,038 का सेलेक्शन किया गया है़। क्लास छह से आठ में 3,956 असातीजा की तकर्रुरी के लिए दरख्वास्त मांगे गए थे। इनमें 2,671 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया गया है़।
पांच मरहले की काउंसलिंग के बाद कुछ जिलों में छठवीं काउंसलिंग की इजाजत मांगी गयी थी़। तालीम महकमा ने जिलों को छठवीं काउंसलिंग की इजाजत दे दी है़। इसके बाद अब आगे काउंसलिंग नहीं की जायेगी़ छठे मरहले की काउंसलिंग में तकरीबन एक हजार और उम्मीदवारों के सलेक्शन की इमकानात है़।
पांच मरहले की काउंसलिंग के बाद भी क्लास एक से पांच में तकरीबन 50 फीसद ओहदे खाली रह गये है़ं। छठवीं काउंसलिंग के बाद भी छह हजार से ज़्यादा ओहदे खाली रहने की इमकान है़। इनमें से ज़्यादातर ओहदे एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए रिजेर्व है़ं। पांच मरहले की काउंसलिंग के बाद भी तकरीबन आधा दर्जन जिलों में 60 फीसद से ज़्यादा ओहदे खाली है़ं। इन जिलाें में तकर्रुरी के बाद भी आधे से ज़्यादा ओहदे खाली रह जायेंगे़।