अहले खाना ने लगाया आबरू रेज़ी का इलज़ाम

रामगढ़ में बीए की एक तालेबा के अहले खाना ने इलज़ाम लगाया है कि सनीचर की शाम चार लड़कों ने तालेबा का अगुआ कर उसके साथ इज्तेमाई इस्मत रेज़ी की, फिर उस पर जानलेवा हमला किया। संजीदा हालत में तालेबा को रामगढ़ अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। मामले में छोटू और इम्तियाज नामी सख्स समेत दो दीगर लोगों के शामिल होने की बात बतायी गयी है। हालांकि पुलिस इस मामले को मशकुक मान रही है और उसका कहना है कि अभी तक रेप की तस्दीक नहीं हुई है।

तालेबा के भाई के मुताबिक उसकी बहन भांजी को इम्तेहान दिलाने के लिए रामगढ़ के आरसीएम कॉलेज गयी थी। इसी दौरान रामगढ़ के सौदागर मुहल्ला रिहायसी छोटू उर्फ राजू खान और नोसरा रिहायसी मो इम्तियाज समेत चार दीगर सख्स ने उसका अगवा कर लिया। उसके बाद इज्तेमाई आबरू रेज़ी किया गया। फिर उसकी क़त्ल करने की कोशिश की। तालेबा की शादी पहले छोटू के साथ तय हुई थी, लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया था।

इधर, रांची सिटी एसपी और रामगढ़ एसपी के मुताबिक मामला मशकुक है। उनका कहना है कि रामगढ़ के अस्पताल में हेड इंज्यूरी की बात कह लड़की को भरती कराया गया था। रिम्स आने के बाद इस्मत रेज़ी का इलज़ाम लगा है। वैसे बरियातू थाने में सनाह दर्ज की गयी है। पुलिस के मुताबिक एक सख्स से लड़की की शादी होनेवाली थी और दूसरा सालिस था।