अफ़ग़ानिस्तान के कंधार ज़िले में आत्मघाती हमला, 43 सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान के कंधार ज़िले में सैनिक अड्डे पर आत्मघाती हमला| इस आत्मघाती हमले में लगभग 43 सैनिकों की मौत हो गयी है, कई घायल हैं| 9 सैनिक की लापता होने की भी ख़बर है| इस घटना के बाद स्थानीय सांसद खालिद पश्तून ने मीडिया से बताया कि मृतकों की सख्यां में बढ़ोत्तरी हो सकती है|

सांसद ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है| लापता सैनिकों को की तलाश जारी है| उधर इस मामले में ज़्यादा जानकारी जानने पर मीडिया के सवाल पर अफ़ग़ान सुरक्षा के एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले में ज़्यादा जानकारी नहीं दे सकते| उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे मामलात में अधिक जानकारी देने की अनुमति नहीं है|

हालांकि स्थानीय मीडिया के अनुसार इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तालिबान ने ली है। टोलो न्यूज के अनुसार आतंकी बुधवार (18 अक्टूबर) रात विस्फोटक से भरी गाड़ी लेकर सैनिक के पर अड्डे में घुस गए। इसमें पहले हमलावर ने गाड़ी को धमाके से उड़ा लिया जबकि दूसरे ने सैनिकों पर गोलियों की बौछार कर दी।

 

शरीफ़ उल्लाह