आंध्र-ओडीशा सरहद पर माओवादियों का लैंड माइन धमाका

विशाखापटनम: आंध्र प्रदेश और ओडिशा की सरहद के क़रीब माओवादियों ने लैंड माइन धमाका किया जिसके नतीजे में विशाखापटनम के सरमती के क़रीब जी मादोगोला मंडल के क़रीब कशीदगी देखी गई। सुत्रो के मुताबिक़ ये लैंड माइन धमाका माओवादियों की ओर‌ से पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाने के लिए किया गया था। इस घटना में किसी जानी नुक़्सान की कोई खबर‌ नहीं मिली है। पुलिस ने माओवादियों पर फायरिंग की।