आंध्र में बिहारी तालिबे इल्म से गैर इंसानी रवैये

बक्सर : आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के श्री चुन्दी रंगनायतुलू इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़नेवाले बिहारी तालिबे इल्म ने कहा है कि उन्हें गुजिशता आठ महीने से कॉलेज इंतेजामिया गैर इंसानी रवैया एख्तियार कर रहा है, जिससे बिहार के सारे तालिबे इल्म परेशानी झेल रहे हैं।

एक साल तक तो कॉलेज में पढ़ाई ठीक-ठाक चलता है, मगर अब परेशान किया जा रहा है। बिहारी तालिबे इल्म के साथ गैर इंसानी रवैया एख्तियार किया जा रहा है। कॉलेज इंतेजामिया न तो खाना दे रहा है और न ही पानी। तालिबे इल्म का कहना है कि बिहार सरकार के इश्तिहार देख कर कि बिहार के तालिबे इल्म मुल्क के किसी कोने में जाकर पढ़ सकते हैं, उन्होंने एडमिशन लिया।