आंबेडकर हॉस्टल के तालिबे इल्म को पीटा, हंगामा

बहादुरपुर थाना इलाके के सैदपुर में आंबेडकर हॉस्टल के तीन तालिबे इल्म की सैदपुर हॉस्टल के तालिबे इल्म की तरफ से पिटाई के बाद इतवार की देर रात काफी देर हंगामा होता रहा। वाकिया की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और हंगामा कर रहे तालिबे इल्म को समझाने की कोशिश किया। लेकिन, तालिबे इल्म की पुलिस से भी नाराजगी थी। तालिबे इल्म का कहना था कि हमेशा उन पर हमला किया जाता है, लेकिन पुलिस किसी तरह की कार्रवाई नहीं करती है। तालिबे इल्म ने यह भी इलज़ाम लगाया कि इलाके में ठीक ढंग से गश्ती नहीं की जाती है, जिसकी वजह यह वाकियात घटती हैं। बहादुरपुर थाना इंचार्ज ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

क्या है मामला

आंबेडकर हॉस्टल के तालिबे इल्म सोनू, दिनेश और शैलेंद्र अपने घर सासाराम जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे। इसी दरमियान उनके साथ कुछ लड़कों ने मारपीट की। तीनों तालिबे इल्म वापस अपने हॉस्टल लौटे और वाकिया की जानकारी अपने साथियों को दी। इसके बाद काफी तादाद में तल्बा मुतहिद हो गये और हंगामा शुरू कर दिया। तालिबे इल्मों का कहना था कि सैदपुर हॉस्टल के तालिबे इल्मों ने उन पर हमला किया था। यह हंगामा देर रात तक जारी रहा। नखुशगवार हालत से निबटने के लिए अजाफी पुलिस फ़ोर्स की तैनाती कर दी गयी थी।