आखिरकार सामने आ गई दीपिका-रणवीर की शादी की तारीख, इस दिन लेंगे सात फेरे!

मुम्बई : बॉलीवुड में इनदिनों शादी का सीजन चल रहा है। हाल में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हुई है। इससे पहले एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं, उसके बाद मिलिंद सोमन ने अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता के साथ सात फेरे लिए। अभी भी शादियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। जी हां खबरों की मानें तो जल्द ही दीपिका पादुकोण अपने लॅान्ग टाइम ब्वाॅायफ्रेंड एक्टर रणवीर सिंह से शादी करने वाली हैं। बता दें दीपिका और रणवीर नवंबर में शादी करने वाले हैं।

बॉलीवुड के बाजीरॅाव और मस्तानी इसी साल शादी नवंबर 18 से 20 के बीच शादी करेंगे। शादी 19 नवंबर को रखी गई है। रणवीर और दीपिका अपनी प्राइवेसी को इंपोर्टेंस देते हैं। दोनों रॉयल शादी नहीं चाहते जिसमें बहुत ज्यादा मेहमान आएं।

शादी मीडिया की नजरों से दूर एक क्लासी और प्राइवेट तरीके से होगी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी के बाद की दो रिसेप्शन की प्लानिंग की गई है। इसमें से एक मुंबई में और दूसरा बंगलुरु में आयोजित होगी। फिलहाल दीपिका और रणवीर घर की तलाश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों वर्ली के ओमकार 1973 में पहुंचे थे। बता दें कि विराट-अनुष्का भी इसी सोसाइटी में रहते हैं।

रणवीर घर देखने के लिए अपने पैरेंट्स और दीपिका के साथ वर्ली की इस सोसाइटी में पहुंचे थे। सभी को प्रॉपर्टी भी बेहद पसंद आई है। अगर ये दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद लें तो दोनों विराट- अनुष्का के नए पड़ोसी बन जाएंगे। शादी की शॅापिंग भी जोरों-शोरों से चालू है।

कुछ दिन पहले दीपिका को अपनी मां और बहन के साथ ज्वैलरी की शॉपिंग करते भी स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं दीपिका रणवीर की फैमिली के साथ भी शॅापिंग करने जा चुकी हैं।इस वक्त दीपिका ने 3-4 महीने की छुट्टी ले रखी है। हालांकि इसकी वजह वह अपना बैक पेन बता रही हैं। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि यह ब्रेक शादी की वजह से लिया गया है।