नई दिल्ली। आर्मी हॉस्पिटल के ज़रिये जारी लेटेस्ट बुलेटिन में लांस हीरो हनमनथप्पा की मौत की जानकारी दी गई है। डॉक्टरों ने बताया कि मल्टीपल ऑर्गेन इंजरी के चलते उनके शरीर के कई हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया था।
सियाचीन भूस्खलन के बाद छह दिन तक बर्फ में दबे रहने के बाद भी सेना उन्हें ज़िंदा ढूंढ निकालने में कामियाब रही। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनका हर मुमकिन कोशिश की जा रही थी। पूरे देश में भी उनकी सलामती के लिए दुआओं का दौर जारी था।