आज आएंगे सदर ए ज़म्हुरिया, अगवानी के लिए रांची तैयार

रांची : सदर ए ज़म्हुरिया प्रणब मुखर्जी दो दिनी दौरे पर सनीचर को रांची आएंगे। वह रांची और हजारीबाग के कई प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हवाई अड्डे से लेकर प्रोग्राम मुकाम तक सिक्यूरिटी की चाक-चौबंद इंतेज़ाम की गई है। सदर बनने के बाद प्रणब मुखर्जी का यह तीसरा झारखंड दौरा है।

सदर ए ज़म्हुरिया सनीचर को दोपहर 1.40 बजे रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे और 10 मिनट के बाद हेलीकॉप्टर से हजारीबाग रवाना हो जायेंगे। सदर हजारीबाग वाक़े विनोबा भावे यूनिवार्सिटी में दोपहर तीन बजे से मुनाक्किद दीक्षांत तकरीब में पहुंचेंगे। दीक्षांत तक़रीर करने के बाद सदर शाम चार बजे रांची के लिए रवाना करेंगे। रांची हवाई अड्डा से वह गवर्नर हाउस पहुंचेंगे। सदर शाम 6.30 बजे गवर्नर हाउस के नजदीक ऑड्रे हाउस में आर्ट गैलरी का इफ्तिताह करेंगे। इसके 15 मिनट बाद नामकुम में बननेवाले रियासत के पहले तकनीकी यूनिवार्सिटी का ऑनलाइन इफ्तिताह करेंगे। रात में वह गवर्नर हाउस में कुछ समानी तंजीम के नुमाय्न्दों से मिल सकते हैं।

इतवार को सदर ए ज़म्हुरिया दो प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। सुबह 10.15 बजे वह गवर्नर हाउस से चल कर 10.30 बजे खेलगांव पहुंचेंगे। खेलगांव के शहीद टाना भगत स्टेडियम में मुनाक्किद निखिल भारत बंग अदीब कांफ्रेंस का वह इफ्तिताह करेंगे। एक घंटे के बाद 11.30 बजे वह बीआईटी मेसरा के लिए रवाना होंगे। बीआईटी के दीक्षांत तकरीब में 12 बजे पहुंचेंगे। तकरीब के बाद वह लंच लेंगे। दोपहर 2.15 बजे वह रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे और तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।