आज आयेंगे मर्क़जी रहनुमा

रांची 20 मई : मुख्तलिफ सियासी जमातों के कौमी सतही रहनुमा पीर को रांची पहुंचेंगे। भाजपा के कौमी सदर राजनाथ सिंह, जदयू के कौमी सदर शरद यादव, बिहार के वज़ीरे आला नीतीश कुमार, नायब वज़ीरे आला सुशील कुमार मोदी समेत कई कायदीन के रांची पहुंचने की इत्तेला है। जदयू के सूबा सदर राजा पीटर ने पार्टी के कौमी कायदीन के इस्तकबाल के लिए कारकुनों को जुटने की हिदायत दी है। वहीं भाजपा के कौमी सदर के आमद को लेकर भाजपा लीडर और कारकुन पुरजोश हैं।

भाजपा लीडर राजनाथ सिंह के इस्तेकबाल के लिए एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भाजपा लीडर शाहनवाज हुसैन और रविशंकर प्रसाद के भी रांची पहुंचने का इमकान है। राजद के कौमी सदर लालू प्रसाद यादव के पहुंचने की भी इत्तेला मिली है।