आज भी होगी बारिश, सिहरन बढ़ी

रांची 31 मई : रियासत के तमाम अज़ला में मग्रीबी बंगाल के साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर है। जुमेरात को यह काफी मजबूत हो गया। इस वज़ह झारखंड के साथ ही इर्द गिर्द के रियासतों में भी बारिश हुई। दारुल हुकूमत में भी इसका असर रहा। दिन भर हल्की-हल्की बारिश होती रही। आम जिंदगी पर इसका असर दिखा। लोग घरों में कैद हो गये। महकमा मौसमियात के मुताबिक दारुल हुकूमत में तकरीबन 7.7 मिमी बारिश हुई।

पारा आठ डिग्री गिरा

दारुल हुकूमत का ज्यादा से ज्यादा दर्जे हरारत मामुल से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। जुमेरात को ज्यादा से ज्यादा दर्जे हरारत 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आम तौर पर मई के आखरी हफ्ताह में दारुल हुमुमत का ज्यादा से ज्यादा 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। कम अज कम दर्जे हरारत में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आयी है। यह 23.8 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया। यह मामुल से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है।

जोरदार बारिश का इमकान

मौसम सायंस महकमा ने जुमा को भी दारुल हुकूमत में बारिश होने की पेशनगोई की है। कहीं-कहीं जोरदार बारिश भी हो सकती है। शनिवार को आसमान हल्का साफ होने की उम्मीद है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा और कम अज कम दर्जे हरारत 30 और 25 डिग्री सेल्सियस के दरमियान होगा।