नई दिल्ली। डॉ.हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी; पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने आज पर्यावरण भारती (अंग्रेजी त्रैमासिक) जो पशुकल्याण और पर्यावरण संरक्षण के दिशा में समर्पित है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और इसकी जागरूकता आज की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से फिल्ड में किए जा रहे प्रयासों का सहयोग करने और सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों शामिल होने का आग्रह किया।
“गुजरात गो सेवा मॉडल गौशाला विकास” पर पर्यावरण भारती के प्रकाशित उपरोक्त विशेषांक के लोकार्पण के दौरान, पर्यावरण भारती का वार्षिक पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इस अलंकरण शृंखला में डॉ. वल्लभभाई कठेरिया (लाइफटाइम ) अध्यक्ष गुजरात गो सेवा आयोग को प्रदान किया गया; श्री एसपीगुप्ता, आईएएस, अध्यक्ष, भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (सर्वश्रेष्ठ गौ सेवक), डॉ. एस के मित्तल, पूर्व सदस्य भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (पशु कानूनों के क्रियान्वन), कर्नाटक; डॉ. के पी सिंह भदौरिया, पशु चिकित्सा सेवा (स्थानीय नस्लों का संरक्षण), मध्य प्रदेश और श्री मयूर भाई ठक्कर (गौ संरक्षण कार्यकर्ता), गुजरात।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं पर्यावरण भारती के प्रधानसंपादक श्री जय प्रकाश सक्सेना एवं सम्पादन सलाहकार डॉ. आर. बी. चौधरी, भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के पूर्व मिडिया प्रभारी एवं संपादक भी मौजूद थे।