आतंकवादियों द्वारा किये गए अलग-अलग हमलों में दो पुलिस कर्मी मारे गए

कश्मीर घाटी में दो अलग-अलग आतंकी हमलो में दो पुलिसकर्मी मारे गए, पुलिस ने कहा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, आतंकवादियों ने रात के 9.30 बजे शहर के हैदरपोरा क्षेत्र में एक पुलिस दल पर हमला किया था।

हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक, कांस्टेबल शहजाद की वहीँ उनकी चोटों के कारण मौत हो गई।

इससे पहले दिन में, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, कांस्टेबल शबीर अहमद को कुल्गम में बोगुंड में उनके निवास के बाहर गोली मार दी गई थी।

पुलिसकर्मी को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वे बच नहीं सके, अधिकारी ने कहा।